फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए नंबर पर पुरानी समय सारिणी के अनुसार वर्ल्ड हैरिटेज ट्रैक पर दौड़ेगी हिमालयन क्वीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कालका-शिमला वर्ल्ड हैरिटेज ट्रैक पर जल्द ही नए नंबर पर पुरानी समय सारिणी के अनुसार हिमालयन क्वीन दौड़ेगी। शनिवार शाम उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने आदेश जारी कर नए नंबरों की जानकारी दी है। मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि ट्रेन का संचालन कालका-शिमला दोनों दिशाओं में किया जाएगा। इस ट्रेन का लिंक नई दिल्ली से कालका के बीच चलने वाली शताब्दी के साथ होगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ट्रेन नंबर 04515 को 20 अक्तूबर से 30 नवंबर तक संचालित किया जाएगा। कालका रेलवे स्टेशन से ट्रेन दोपहर 12.10 बजे रवाना होगी और बीच रास्ते के 9 स्टेशनों पर ठहराव के बाद शाम 5.20 बजे शिमला पहुंचेगी। वापसी दिशा में ट्रेन नंबर 04516 को 21 अक्तूबर से 1 दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। शिमला रेलवे स्टेशन से ट्रेन अगले दिन सुबह 10.40 बजे रवाना होगी और शाम 4.10 बजे कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें