फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पटरी पर दौड़ेंगी छह क्लोन ट्रेन, कैंट जंक्शन से निकलने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर हुई 30

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला डिवीजन में सोमवार यानि आज से क्लोन ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। अब छावनी स्टेशन से निकलने वाली ट्रेनों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी होगी। मौजूद समय में अंबाला मंडल से 24 ट्रेनों का संचालन हो रहा था। अब 6 क्लोन ट्रेनों के चलने से इनकी संख्या 30 हो जाएगी।
विज्ञापन

अंबाला मंडल ने ट्रेनों के संचालन को लेकर अपनी तैयारी पूरी कर ली हैं। ट्रेनों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को फायदा होगा और रेलवे स्टेशन पर स्थित स्टॉल की आमदनी में भी इजाफा होगा। अभी सभी ट्रेनों को चलाने में कितना समय लगेगा, यह रेलवे बोर्ड के अगले आदेशों के बाद ही पता चल पाएगा।
आज से चलने वाली क्लोन ट्रेन
04653/04654 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी क्लोन एक्सप्रेस, 04651/04652 जयनगर-अमृतसर-जयनगर क्लोन एक्सप्रेस व 09025/09026 बांद्रा-अमृतसर-बांद्रा क्लोन एक्सप्रेस।
विज्ञापन

पहले से चल रही 12 जोड़ी रेलगाड़ियां
05933/05934 डिब्रूगढ़-अमृतसर-डिब्रूगढ़ साप्ताहिक एक्सप्रेस। 05909/05910 डिब्रूगढ़-लालगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस। 03307/03308 धनबाद-फिरोजपुर-धनबाद एक्सप्रेस। 2057/02058 नई दिल्ली-ऊना हिमाचल-नई दिल्ली जन शताब्दी एक्सप्रेस, 2053/02054 हरिद्वार-अमृतसर-हरिद्वार जन शताब्दी एक्सप्रेस, 04649/04650 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 04673/04674 जयनगर-अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस, 02925/02926 बांद्रा टर्मिनस-अमृतसर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस, 12715/12716 एचएस नंदेड-अमृतसर-एचएस नंदेड एक्सप्रेस, 02903/02904 मुंबई सेंट्रल-अमृतसर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस, 02357/02358 कोलकाता-अमृतसर-कोलकाता द्वि-साप्ताहिक एक्सप्रेस व रेलगाड़ी संख्या 02407/02408 न्यू जलपाईगुड़ी-अमृतसर-न्यू जलपाईगुड़ी साप्ताहिक एक्सप्रेस।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें