ऋषिकेश-वीरभद्र डबल लाइन के निर्माण के लिए मुरादाबाद मंडल द्वारा 62 दिन का ब्लॉक लिया गया था, जो 3 फरवरी तक संपन्न होना था, लेकिन कुछ कारणों से कार्य पूरा नहीं हो पाया। इसलिए एक बार फिर रेलवे ब्लॉक को बढ़ाने का फैसला किया गया है।
अंबाला मंडल वरिष्ठ वाणिज्य अधिकारी हरि मोहन ने बताया कि उक्त रेल ब्लॉक को पहले 19 फरवरी तक के लिए बढ़ाया गया था, लेकिन एक बार फिर इसको 8 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया है। इस कारण छावनी रेलवे स्टेशन से निकलने वाली 2 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द तो 2 को बीच रास्ते रद्द कर दोबारा चलाने का फैसला किया गया है।
प्रभावित ट्रेन
ट्रेन नंबर 24888/24887 अंबाला- ऋषिकेश एक्सप्रेस 8 मार्च तक रद्द रहेगी। इसी प्रकार ट्रेन नंबर 14609 ऋषिकेश-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस 8 मार्च तक हरिद्वार-ऋषिकेश के बीच रद्द रहेगी और और यह ट्रेन हरिद्वार से प्रस्थान करेगी। ट्रेन नंबर 14610 श्री माता वैष्णों देवी कटरा- ऋषिकेश एक्सप्रेस का 7 मार्च तक हरिद्वार- ऋषिकेश के बीच में रद्दीकरण जारी रहेगा।