फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का छापा : पानी की टंक में भरी थीं शराब की 10 हजार बोतलें

विज्ञापन
Raid in wine Godown - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। एलोविरा की आड़ में ट्रक में लोड अवैध शराब की कड़ियां जोड़ते हुए शनिवार को अंबाला पुलिस मंडौर स्थित गोदाम पर पहुंची तो वहां के हालात देखकर दंग रह गई। दो गोदामों में लाखों रुपये की शराब की लगभग 10 हजार बोतलें पड़ी हुई थी। अलग-अलग ब्रांड की बोतलों को नीले रंग के कंटेनर में छिपाया गया था, वहीं गोदाम के छत पर बनी पानी की टंकियों में भी शराब भरी हुई मिली। एसपी ने मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर ने किया था खुलासा, पुलिस ने लूटी वाहवाही
बता दें कि शुक्रवार को गुजरात जा रहे एक ट्रक जिसकी बिल्टी एलोवीरा के माल की कटी थी में एलोवीरा की पेटियों में शराब लोड की गई थी। जब एक पेटी गिरी और बोतलें टूटी तो इसका खुलासा हुआ। इस मामले में शराब की अवैध तस्करी के खेल का वासन ट्रांसपोर्ट के मालिक संदीप वासन ने भंडाफोड़ करते हुए पुलिस को शिकायत दी थी। लेकिन पुलिस ने इस खेल को नया ही रंग दे दिया और वाहवाही लूटने के लिए एफआईआर में गोलमाल कर दिया। पकड़ा गया ट्रक और माल भी पंजोखरा थाना क्षेत्र के अधीन दिखाया गया जबकि मामले की सबसे पहले सूचना ट्रांसपोर्टर की तरफ से कैंट पुलिस को दी गई थी। क्योंकि इस दौरान ट्रक बीसी बाजार की पिछली सड़क पर खड़ा था।
पुलिस ने इस तरह से बदला पूरा मामला
पंजोखरा थाने में दर्ज एफआईआर में जिक्र किया गया कि पुलिस टीम अंबाला-नारायणगढ़ रोड टी प्वाइंट खतौली पर मौजूद थी। इस दौरान मुखबिर ने कि गांव मंडौर मे एल-13 गोदाम के पास दलजीत कौर पत्नी बलविन्द्र सिंह का गोदाम है । इसे दलजीत कौर ने निखिल ए पटेल पुत्र अजय भाई लालू भाई पटेल वासी गुजरात को किराए पर दिया हुआ है । निखिल अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर एलोवीरा जूस की आड़ मे धोखाधड़ी करके अवैध रूप से शराब की तस्करी करता है। इस गोदाम मे शराब की पेटियां भरकर रखी हुई हैं, जो इस शराब को अवैध रुप से एलोवीरा जूस की जाली बिल्टियां तैयार करके हरियाणा से अन्य राज्यों गुजरात, राजस्थान आदि मे तस्करी करता है। इस गोदाम से कैंटर नंबर पीबी11सीएन-6937 में एलोवीरा जूस की आड़ में शराब लोड करके तस्करी करके बाहर भेज रहे हैं। यह कैंटर शराब लेकर कैंट की तरफ तोपखाना रोड से होते हुए गया है। कुछ शराब अब भी गोदाम में रखी है, यदि तुरंत कैंटर का तोपखाना रोड पर पीछा किया जाये तो यह कैंटर शराब सहित काबू आ सकता है। मुखबिरी के बाद ट्रक को काबू किया गया।
विज्ञापन

तस्कर जल्द होंगे गिरफ्तार
शराब की अवैध तस्करी करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। मामला गंभीर है। इसलिए आरोपियों की धरपकड़ और मामले की तह तक पहुंचने के लिए एसआईटी का गठन किया गया है ताकि इस खेल में जो व्यक्ति शामिल हैं, उनकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

-राजेश कालिया, एसपी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें