फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील दफ्तर में अफसरों का छापा

Fri, 04 Oct 2013 11:29 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला छावनी की उप तहसील में शुक्रवार को एसडीएम और डीआरओ ने छापामारी कर वहां से रजिस्ट्रियां, कैश बुक व अन्य रिकार्ड जब्त कर लिए। अफसरों ने दो घंटे तक तहसील में ही बैठकर रजिस्ट्रियाें की पूरी जांच की और उसके बाद अपने साथ रिकार्ड लेकर चले गए।
विज्ञापन


देरशाम दोनों अफसर डीसी के पास पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी दी। छापामारी के दौरान किसी को भी भीतर  नहीं आने दिया गया।

डीसी अंबाला को लगातार ये शिकायत मिल रही थी कि यहां अंबाला कैंट में बहुत से प्रापर्टी डीलर और कालोनाइजर लगातार नियमों के खिलाफ अवैध कालोनियां काट रहे हैं और प्लॉटिंग कर लोगों को बेच रहे हैं। ये लोग यहां तहसील में मोटा सेवा शुल्क देकर प्लाटों की रजिस्ट्रियां भी करवा रहे हैं।

इसी शिकायत को लेकर डीसी ने एसडीएम विनय प्रताप सिंह और डीआरओ सतीश भारद्वाज की टीम बनाई। दोनों अफसर शुक्रवार को अचानक तहसील पहुंच गए और वहां उन्होंने दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक खंगाले रिकार्ड
दोनों अफसरों ने दो घंटे तक वहां पिछले कुछ दिनों में हुई रजिस्ट्रियां का रिकार्ड, कैश बुक व उससे जुड़े अन्य सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच की।

प्रशासनिक सूत्रों के  अनुसार दोनों अफसरों ने इस मामले में गड़बड़ियां मिली है। जिसके बाद उन्होंने इस रिकार्ड को इकट्ठा किया और उसे जब्त करवा दिया।

इस जांच के बाद दोनों अफसर इस रिकार्ड को अपने साथ ले गए। दोनों अफसर इस पर अभी अपनी जांच रिपोर्ट तैयार करेंगे और डीसी को सौंपेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें