फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष अधिकारी व ड्रग कंट्रोलर ने मारा साहा में सामा फैक्ट्री पर छापा

विज्ञापन
फैक्ट्री में बनाए गया मॉल, जिसके लिए गए सैंपल - फोटो : Ambala
विज्ञापन
कस्बे में साहा थाने के पीछे चल रही सामा फैक्ट्री पर आयुष विभाग और ड्रग कंट्रोलर ने छापा मारा। यह कार्रवाई दोपहर करीब ढाई बजे से लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे तक चली। दोनों विभागों को सूचना मिली थी कि साहा में एक फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के सैनिटाइजर, टॉयलेट क्लीनर, फर्श क्लीनर, हैंडवॉश क्लीनर इत्यादि का तैयार किया जा रहा है। इसी शिकायत की जांच के लिए दोनों विभागों की टीमों ने करीब सात घंटे फैक्ट्री का पूरा रिकार्ड खंगाला। हालांकि इस दौरान फैक्ट्री मालिक विनित भक्त जोकि नोयडा सेक्टर 2 कासना गौतम बुद्ध नगर उत्तरप्रदेश के रहने वाले हैं नहीं मिले। मौके पर मिले प्रोडक्शन मैनेजर खालिद रजा ने बताया कि उनके पास लाइसेंस भी है। टीम ने जब लाइसेंस दिखाने को कहा तो वह उपलब्ध नहीं करवा पाए। हालांकि खालिद ने बताया कि हमने अपनी इस फर्म पर डॉ. तुषार कश्यप और क्वालिटी कंट्रोल केमिस्ट अंज कश्यप रखा हुआ है। मालिक के आदेशों पर हम यहां पर यह सामान बना रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह कोई भी लाइसेंस टीम को नहीं दिखा पाए। टीम मालिक को पहले कारण बताओ नोटिस जारी करेगी। संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो केस भी दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

सात सैंपल भरे, जांच के लिए भेजेंगे लैब
टीम ने इस दौरान फैक्ट्री से सैनिटाइजर, टॉयलेट क्लीनर, फर्श क्लीनर, हैंडवॉश क्लीनर के कुल 7 सैंपल भरे जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। इस दौरान टीम में जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. सतपाल व सतपाल मेहरा, सीनियर ड्रग कंट्रोलर अधिकारी लाइसेंसिंग अथॉरिटी अंबाला सुनील चौधरी व ड्रग कंट्रोलर आफिसर प्रवीण कुमार मौके पर मौजूद रहे। मौके पर फैक्ट्री में 250 और 500 एमएल के अलावा 5 लीटर की क्यान भी मिली हैं। जिनमें सारा माल पैक किया जाता है।
हमने जांच में पाया है कि फैक्ट्री के पास इन सभी वस्तुओं को बनाने का लाइसेंस नहीं है। सात सैंपल ले लिए हैं। इस बारे में कंपनी संचालक को नोटिस जारी किया जाएगा। साथ ही सैंपल की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सतपाल, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें