फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बैडमिंटन में राई प्रथम, सोनीपत दूसरे और अंबाला ने पाया तीसरा स्थान

Fri, 14 Nov 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम ​में तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा स्टेट चैंपियनशिप 2025 का वीरवार को समापन हुआ। इस दौरान बैडमिंटन, वॉलीबाल और तैराकी खेल प्रतियोगिता के फाइनल मैच हुए। इन मैच में विजेता खिलाड़ियों को नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया, जबकि बड़ागढ़ के खेल स्टेडियम में आयोजित हैंडबॉल की प्रतियोगिताएं देर रात तक चलती रही। छावनी के बैडमिंटन हाॅल में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमएनएस राई प्रथम, सोनीपत द्वितीय और अंबाला की टीम तृतीय स्थान पर रही। जबकि लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोनीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय और पंचकूला की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह से स्वीमिंग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अंबाला से देव प्रथम, 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में अंबाला से मधु सुदन प्रथम, 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में जींद से रक्षित प्रथम, वहीं लड़कियों की स्वीमिंग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद की नियति प्रथम, 50 मीटर की फ्री स्टाइल में फरीदाबाद की प्राची प्रथम और 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में अंबाला की आसमां प्रथम रही।
विज्ञापन

यह रहे परिणाम

बैडमिंटन लड़के और लड़कियां
लड़कों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में एमएनएस राई प्रथम, सोनीपत द्वितीय और अंबाला की टीम तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह से लड़कियों की बैडमिंटन प्रतियोगिता में सोनीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय और पंचकूला की टीम तृतीय स्थान पर रही।

वॉलीबाल

लड़कियों की वॉलीबाल प्रतियोगिता में सोनीपत प्रथम, रोहतक द्वितीय और पंचकूला की टीम तृतीय स्थान पर रही।

स्वीमिंग में लड़के

लड़कों की स्वीमिंग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में अंबाला से देव प्रथम, पलवल से कार्तिक द्वितीय ओर जींद से विश्वदीप तृतीय स्थान पर रहे। इसी तरह से 50 मीटर बैक स्ट्रॉक में अंबाला से मधु सुदन प्रथम, पलवल से मोहित द्वितीय और सोनीपत से अनव मलिक तृतीय स्थान पर रहे। जबकि 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में जींद से रक्षित प्रथम, अंबाला से तेजस द्वितीय और झज्जर से सुनील तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

स्वीमिंग में लड़कियां
लड़कियों की स्वीमिंग की 1500 मीटर फ्री स्टाइल में फरीदाबाद की नियति प्रथम, अंबाला की शक्ति द्वितीय और जींद की नैन्सी तृतीय स्थान पर रही। इसी तरह से 50 मीटर की फ्री स्टाइल में फरीदाबाद की प्राची प्रथम, हिसार की रक्षिता द्वितीय और सोनीपत की स्वर्णिमा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा 100 मीटर बैक स्ट्रॉक में अंबाला की आसमां प्रथम, जींद की शिवानी द्वितीय और सोनीपत की मेहक तृतीय स्थान पर रही।
वहीं स्वीमिंग खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को जिला तैराकी संघ के प्रधान राजेंद्र विज, अंबाला मंडल खेल उप निदेशक कविता देवी, मुख्यालय खेल उपनिदेशक सुधा भसीन, जिला खेल अधिकार रामस्वरूप शर्मा की ओर से प्रथम पुरस्कार 5 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3 हजार रुपये और तृतीय स्थान के विजेता को 2 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। इसी प्रकार से बैडमिंटन खेल के विजेता खिलाड़ियों को खेल विभाग के उपनिदेक खेल, राकेश पांडे, पुर्णिमा, बैडमिंटन प्रशिक्षिका की ओर से नकद इनाम देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही आधुनिक खेल स्टेडियम बडागढ़ में वाूलीबाल की खेल प्रतियोगिता के महिला विजेता खिलाड़ियों को खेल मुख्यालय उप निदेशक ममता सैनी, सुधा भसीन तथा शिल्पा गुप्ता, जिला खेल अधिकारी यमुना नगर की ओर से नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

यह बोले खिलाड़ी
आरवी शर्मा ने बताया कि वह पिछले दो साल से तैराकी की तैयारी कर रही हैं। वह 200 मीटर बैक स्ट्रोक में तीसरे स्थान पर रही, आगे चलकर तैराकी में नेशनल खेलना चाहती हैं।
ओजस्वी ने बताया कि उन्होंने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में सिल्वर मेडल जीता है। वह दो साल से लगातार अभ्यास कर रही है, आगे चलकर ओलंपिक खेलना चाहती हैं।
अर्जुन सिंह ने बताया कि उन्होंने 800 मीटर फ्री स्टाइल में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। वह तीन साल से तैयारी कर रहे हैं और वह ओलंपिक खेलना चाहते हैं।
सागर ने बताया है कि उन्होंने 200 मीटर बैक स्ट्रोक में गोल्ड जीता है। वह एक साल से तैराकी कर रहे हैं अभी वह स्कूल नेशनल गेम्स की तैयारी कर रहे हैं

अंबाला छावनी के वार हीरोज स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित करते मुख्य

Next
AU ऐप में पढ़ें