फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में पीएम को अपमानित कर रहे राहुल गांधी : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। दुनिया भर के देशों के नेता हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नहीं थकते। वहीं हमारे देश का एक छोटा सा नेता राहुल गांधी विदेशी धरती पर जाकर प्रधानमंत्री को अपमानित करता है। ऐसे नेता का हर भारतवासी को बहिष्कार करना चाहिए। उक्त टिप्पणी बुधवार को हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री ने की। विज ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं कि नरेंद्र मोदी मैं आपका आटोग्राफ लेना चाहता हूं, आस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री कहते हैं कि नरेंद्र मोदी आप बॉस हो, पपुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री हमारे पीएम के पांव तक छूते हैं और किसी स्वतंत्र राष्ट्र के अध्यक्ष ने किसी प्रधानमंत्री के पांव छुए हों, ऐसी घटना नहीं घटी होगी। गृहमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी खतरनाक एजेंडे पर चल रहे हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैलिफोर्निया में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बयानबाजी की थी और उन पर आरोप लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें