फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मेरठ के सराफ से लूट का इनामी बदमाश राहुल गिरफ्तार

विज्ञापन
राहुल वैद - फोटो : Archive
विज्ञापन
- महाराष्ट्र के नासिक में भी की थी वारदात, बलदेव नगर स्थित घर से एसटीएफ ने पकड़ा
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र में सराफा व्यापारी के यहां हुई लूट की वारदात में वांछित चल रहे अपराधी राहुल वैद को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई खुलासे किए हैं, जिनमें महाराष्ट्र के नासिक में ज्वैलर्स की दुकान पर लूट की बात भी सामने आई है।
आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम था। उस पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर जैसे 12 मुकदमे दर्ज हैं। अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसटीएफ उत्तर प्रदेश को पिछले काफी समय से वांछित और पुरस्कार घोषित अपराधियों के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ फील्ड इकाई आगरा राकेश कुमार के पर्यवेक्षण में टीम अभिसूचना संकलन में जुटी थी। इसी दौरान एसटीएफ की टीम जिसमें उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह व अन्य को सूचना मिली कि वांछित अपराधी राहुल वैद अंबाला में छिपा हुआ है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसटीएफ ने रविवार रात 12:05 बजे थाना क्षेत्र अंबाला कैंट से अभियुक्त राहुल वैद को काबू कर लिया। आरोपी अंबाला सिटी के बलदेव नगर स्थित सुल्तानपुर कम्युनिटी सेंटर के पास अपने घर में छिपा था।
विज्ञापन


कई राज्यों में फैला है नेटवर्क
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अभियुक्त राहुल वैद ने पुलिस को बताया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर जनपद मेरठ में एक सराफा व्यापारी के साथ लूट की। इस मामले में गैंग के अन्य सदस्य पहले ही जेल जा चुके हैं, जबकि यह खुद गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। फरारी के दौरान ही मई 2026 में उसने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर महाराष्ट्र के जनपद नासिक के पंचवटी क्षेत्र स्थित एक ज्वैलरी की दुकान में भी लूट की। इस संबंध में थाना पंचवटी, नासिक में भी मुकदमा दर्ज है। इस घटना में अन्य आरोपी पकड़े जा चुके हैं और राहुल वैद की गिरफ्तारी की सूचना थाना पंचवटी, नासिक (महाराष्ट्र) को दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें