अंबाला। वायु रक्षा स्कूल में शनिवार को अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डी-स्टाफ को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का मुख्य आकर्षण नन्हे मुन्नों द्वारा दीदी और भैया के प्रति व्यक्त किया गया स्नेह रहा।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान कक्षा 2 के छात्र रघुवंश और कक्षा 1 की छात्रा अर्पिता झा सहित अन्य विद्यार्थियों ने भावपूर्ण कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपने हाथों से बनाए सुंदर कार्ड भेंट कर कर्मचारियों का आभार जताया।