फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसजीपीसी ने हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा कमेटी एक्ट के खिलाफ निकाला रोष मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने अलग हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी एक्ट, 2014 को मान्यता देने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में गुरुद्वारा मंजी साहिब अंबाला शहर से रोष मार्च निकाला। इसके बाद वे बसों और कारों में अकाल तख्त साहिब की ओर रवाना हो गए। विरोध मार्च शुरू करने से पहले एसजीपीसी सदस्यों ने गुरुद्वारा मंजी साहिब में मात्था टेका, जहां भाई सतनाम सिंह ने अरदास की।
विज्ञापन

अंबाला से एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क, कुरुक्षेत्र से एसजीपीसी सदस्य हरभजन सिंह मसाना, यमुनानगर से बलदेव सिंह कैमपुरी और एसजीपीसी के पूर्व सदस्य गुरदीप सिंह भानोखेड़ी ने विरोध मार्च का नेतृत्व किया। हरियाणा की सिख संगत सुबह अंबाला के गुरुद्वारा मंजी साहिब में एकत्रित हुई और गुरु साहिब के सनमुख अरदास करने के बाद मार्च शुरू किया। हरियाणा की सिख संगत ने अपने हाथों और अपने वाहनों पर काले झंडों लगाए हुए थे। इसके अलावा उन्होंने हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी और सिख मामलों में सिख विरोधी ताकतों के हस्तक्षेप के खिलाफ नारों सहित होर्डिंग और बैनर लगाए थे। अंबाला में विरोध मार्च की शुरुआत के समय एसजीपीसी के सहायक सचिव सिमरजीत सिंह कंग और परमजीत सिंह भी मौजूद थे।
शिरोमणि गुुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ने की साजिश
एसजीपीसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रघुजीत सिंह विर्क ने कहा कि एकजुट सिख शक्ति को कमजोर करने के लिए सर्वोच्च सिख संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को तोड़ने की साजिश के कारण हरियाणा सिख संगत में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी के आह्वान पर यह विरोध पंथक रोष मार्च निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें