एचसीएस रचित अपने परिवार के साथ। - संवाद।
- फोटो : Ambala
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस 2020 की परीक्षा अंबाला के जग्गी गार्डन निवासी 21 वर्षीय रचित गोयल ने उत्तीर्ण कर ली है। इस परीक्षा का परिणाम सोमवार रात 8 बजे घोषित किया गया। बता हैं कि पूरे अंबाला में से रचित ने यह मुकाम हासिल कर अपनी माता रेखा गोयल, पिता अमर प्रकाश गोयल सहित दादा दीपचंद गोयल शहजादपुर का नाम रोशन किया। बता दें कि रचित गोयल ने सिटी के पीकेआर जैन स्कूल से 2016 में 12वीं की परीक्षा पास की है। इसके बाद उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए की डिग्री हासिल की और फिर यूपीएससी की तैयारी के लिए जुट गया।
रचित के पिता आईटीआई अंबाला छावनी में वर्ग अनुदेशक के पद पर कार्यरत हैं। जबकि मां रेखा गोयल शहजादपुर के राजकीय गर्ल्स स्कूल में बतौर अध्यापक बच्चों को शिक्षा दे रही है। 2019 में बड़े बेटे अंशुल गोयल ने भी गेट एग्जाम में इंडिया टॉप व आईईएस की परीक्षा उत्तीर्ण की थी जोकि आजकल डीडीए डिपार्टमेंट दिल्ली में कार्यरत है। इस परीक्षा परिणाम के घोषित होते ही परिजनों में खुशी की लहर दौड़ उठी। रचित गोयल ने बताया कि इस परीक्षा के लिए तैयारियों के लिए उसे अपने बड़े अंशुल गोयल से प्रेरणा मिली। ग्रेजुएशन के बाद ही उसने यह परीक्षा दी थी और पहले ही प्रयास में परीक्षा उत्तीर्ण कर ली। रचित का कहना था कि उसे बचपन से ऑफिसर बनने का शौक था। केवल पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण करना ही मकसद नहीं है आगे वह आईएएस की तैयारी में जुट गए है। रचित ने बताया कि इस परीक्षा के साक्षात्कार इलाहाबाद में 1 से 8 अप्रैल तक हुए थे। 3 अप्रैल को साक्षात्कार देने के बाद वह पांच अप्रैल को वापस अंबाला लौट आए थे।
लखनऊ में साक्षात्कार से लौटने पर पूरा परिवार संक्रमित
3 अप्रैल को पूरा परिवार लखनऊ में रचित के साक्षात्कार में गया था। वहां से माता-पिता तो अंबाला लौट आए और रचित और अंशुल दिल्ली ही रुक गए थे। पूरे परिवार ने टेस्ट करवाए तो दोनों भाई दिल्ली की रिपोर्ट में संक्रमित तो माता-पिता अंबाला में संक्रमित पाए गए। अब पूरा परिवार एहतियात के तौर पर अंबाला में ही होम क्वारंटीन है।