पत्रकार वार्ता में मेधावी छात्र अभिनंदन की जानकारी देते हुए पंजाबी विकास सभा के अधिकारी। संवा
अंबाला सिटी। पंजाबी बिरादरी विकास सभा द्वारा 12 वां मेधावी छात्र अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा। दो अगस्त को श्री अरुट जी महाराज वाटिका में होने वाले इस कार्यक्रम में बेहतर अंक लाने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। जिसके लिए विद्यार्थी 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में गुरुग्राम से समाजसेवी बौद्धराज सिकरी व विशिष्ट अतिथि के रूप में अंबाला की महापौर शैलजा संदीप सचदेवा शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में अरोड़ा खत्री पंजाबी परिवारों के बच्चे जिन्होंने 10वीं व 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं, उनको प्रशस्ति पत्र एवं मैडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा 10वीं में हरियाणा बोर्ड, सीबीएसई बोर्ड और आईसीसी बोर्ड में जो बच्चा सबसे अधिक अंक वाला होगा उन्हें 2100 रुपये व 12वीं में आर्ट्स , कॉमर्स, साइंस, मेडिकल में हरियाणा बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड दोनों के टॉपर को 2100 रूपए का नकद ईनाम भी दिया जाएगा।