फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब वॉरियर्स ने मारी बाजी

विज्ञापन
जेएसी अंबाला के क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता पंजाब वॉरियर्स के ​खिलाड़ी। संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जेएसी अंबाला की ओर से सदस्यों के लिए द गेम चेंजर क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। यह आयोजन सेसिल कॉन्वेंट स्कूल के मैदान में हुआ। इसमें संस्था के सदस्यों की चार टीमों ने हिस्सा लिया। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला स्पेशल सुप्रीमो और पंजाब वॉरियर्स के बीच खेला गया। कप्तान जेसी राकेश कपूर के नेतृत्व में पंजाब वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। आयोजन के प्रबंधन में प्रोजेक्ट लीडर्स जेसी विवेक गुप्ता और जेसी कमल गर्ग की मुख्य भूमिका रही।
विज्ञापन

जेएसी अंबाला के चेयरमैन जेएफएम धीमान ने प्रतिभागियों को संबोधित किया। कार्यक्रम में जेसीआई एलुमनी क्लब जोन-एक के चेयरमैन प्रशांत सिंगला ने भी विशेष रूप से शिरकत की। इस अवसर पर सचिव अनिल दत्त शर्मा, हिमांशु मित्तल, आशीष मित्तल, दलवीर सिंह, कपिल देव यादव और हर्षित विंडलास सहित सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें