पंजाब जीआरपी के हेड कांस्टेबल की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना बलदेवनगर फाटक के पास हुई। जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया है। जांच अधिकारी सतपाल सिंह ने बताया कि जीआरपी कर्मी की पहचान 45 वर्षीय बलविंद्र सिंह के तौर पर हुई है। जो कि पंजाब जीआरपी में कार्यरत था। उसकी पोस्टिंग छावनी रेलवे स्टेशन पर थी। मृतक के संबंध में रेलवे स्टेशन की तरफ से सूचना दोपहर लगभग 3 बजे मिली थी। मृतक का शव किलोमीटर नंबर 202/38-40 के नजदीक मिला है। संवाद