फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुने जाएंगे शहजादपुर और नारायणगढ़ के चौधरी

Sun, 24 Jan 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के लिए शनिवार को पोलिंग पार्टियों को आवश्यक प्रशिक्षण देने के उपरांत ईवीएम व बैल्ट बॉक्स के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अशोक सांगवान ने शहजादपुर ब्लॉक के लिए गीता स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं कंट्रोल रूम तथा नारायणगढ ब्लॉक के लिए राजकीय महाविद्यालय नारायणगढ में बनाए गए स्ट्रांग रूम एवं कन्ट्रोल रूम का निरीक्षण कियेा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि तीसरे चरण के चुनाव के लिए 24 जनवरी को मतदान के लिए सुबह 7.30 बजे से सायं 4 बजे तक होगा।
इस अवसर पर डीसीपी ग्रामीण विजय प्रताप सिंह, एसडीएम एवं पंचायत समिति नारायणगढ की रिटर्निंग अधिकारी रूचि सिंह, डीडीपीओ रेणू जैन, डीआरओ एवं पंचायत समिति शहजादपुर के रिटर्निंग अधिकारी जीएस विर्क, एसीपी रमेश कुमार, तहसीलदार मुकेश शर्मा, नायब तहसीलदार आत्मप्रकाश आहुजा, ईश्वर सिंह शहजादपुर, बीडीपीओ मार्टिना महाजन तथा प्रताप सिंह शहजादपुर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
इस मौके पर उपायुक्त ने दोनों ब्लॉक के रिर्टनिंग अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल के साथ-साथ शहजादपुर और नारायणगढ विकास खंड में ड्यूटी मजिस्ट्रेट और सुपरवाईजर तैनात किए गए हैं। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को निर्देश दिए कि वह प्रत्येक मतदाता को उसके मताधिकार के प्रयोग में सहयोग करें।
विज्ञापन

गुलजार और रिषीपाल सर्वसम्मति से बने सरपंच
तीसरे चरण के पंचायत चुनाव के लिए खंड शहजादपुर के 71,506 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
रशीदपुर ग्राम पंचायत में गुलजारा राम तथा रजपूरा ग्राम पंचायत में रिषीपाल को सरपंच पद के लिए निर्वरोध चुना गया है। इसके अलावा रजपूरा गांव की पूरी पंचायत निर्वरोध चुनी गई है। उधर, खंड नारायणगढ़ के तीसरे चरण के लिए खंड नारायणगढ में 74,547 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें