कानूनी साक्षरता शिविर में प्रतिभागी। स्कूल
- फोटो : ARchive
अंबाला। एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल में एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए कानूनी साक्षरता पर एक विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व डीसी कार्यालय के सेवानिवृत्त अकाउंटेंट अरविंद जैन के स्वागत, दीप प्रज्वलन और नवकार मंत्र के उच्चारण के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को मौलिक अधिकारों, नागरिक कर्तव्यों और युवाओं से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बुनियादी कानूनों की समझ युवाओं को अन्याय के खिलाफ खड़े होने और जिम्मेदार नागरिक बनने में सक्षम बनाती है। अंत में प्रधान रजत जैन, उपाध्यक्ष डॉ. विनीत जैन, सचिव हितेश जैन, मैनेजर रितेश जैन, कोषाध्यक्ष सुनील जैन, सलाहकार रविकांत जैन और प्रधानाचार्या डॉ. रेनू गहलावत ने मुख्य अतिथि का आभार जताया।
कानूनी साक्षरता शिविर में प्रतिभागी। स्कूल- फोटो : ARchive