फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अस्पताल की ओपीडी में रही भीड़, मौसमी बीमारियों के बढ़े मरीज

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मरीजों की लगी कतारें। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दो दिन के अवकाश के बाद सोमवार को जैसे ही नागरिक अस्पताल की ओपीडी खुली, सुबह से ही मरीजों की भारी भीड़ दिखी। पंजीकरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कमरों के बाहर तक मरीजों और उनके तीमारदारों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
विज्ञापन

सुबह 8 बजे से ही लोग पर्ची बनवाने के लिए कतारों में खड़े हो गए थे। बढ़ती भीड़ के कारण धक्का-मुक्की का माहौल बन गया। बदलते मौसम और सप्ताहांत के अवकाश के कारण ओपीडी पर सामान्य दिनों के मुकाबले अत्यधिक दबाव रहा ।
वायु प्रदूषण और तापमान में कमी आने के कारण मौसमी बीमारियों के मरीज अस्पताल में अधिक देखने को मिल रहे हैं। सोमवार को दिन का तापमान 26.6, रात्रि तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें