फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: वेतन न मिलने पर किया रोष प्रदर्शन

Mon, 08 Dec 2025 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
छावनी ​स्थित कार्यकारी अ​भियंता व अधीक्षक अ​भियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल परिसर में रोष प्रकट करत
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के हरियाणा कौशल रोजगार निगम के कर्मचारियों का दो महीने का वेतन नहीं मिलने पर रोष प्रदर्शन किया गया। रोष प्रदर्शन हरियाणा पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कस यूनियन कैंप कार्यालय करनाल ब्रांच की ओर से छावनी स्थित कार्यकारी अभियंता व अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल परिसर में किया गया। सभी कर्मचारी एकजुट हरियाणा कौशल रोजगार निगम के उन कर्मचारियों से मिले जिन्हें दो महीने से वेतन नहीं मिला। इसके बाद सभी कर्मचारियों ने एक्सईएन से बात की। बातचीत में एक्सईएन ने बताया कि वह एचकेआरएन के महाप्रबंधक से बात करेंगे और जल्द ही इन कर्मचारियों को वेतन आ जाएगा। प्रधान जग स्वर्ण सिंह, सचिव अशोक कुमार, खजांची गुर प्यार सिंह, उप खजांची इलाकत अली व अन्य मौजूद रहे। संवाद

छावनी स्थित कार्यकारी अभियंता व अधीक्षक अभियंता जन स्वास्थ्य परिमंडल परिसर में रोष प्रकट करत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें