नगरपालिका कर्मचारी संघ नगर निगम के सफाई कर्मचारी आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। नगरपालिका कर्मचारी संघ नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने आईपीएस अधिकारी वाई पूरण कुमार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। यह प्रदर्शन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर किया गया। प्रधान शंकर पांमा ने बताया कि सरकार की ओर से कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को सुरक्षा व सहायता प्रदान की जाए। इस अवसर पर उप प्रधान ललित टांक, सचिव प्रवीन, सन्नी, विजय कुमार, विशाल कंडारा, शैंकी टांक, रवि बिडलान, रणजीत सिंह, शेखर कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।