फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: किसानों ने बेसहारा गोवंश का प्रबंध न करने पर किया प्रदर्शन, पंजाबी गायक को दी श्रद्धांजलि

Wed, 15 Oct 2025 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को कैंडल मार्च निकालकर भाकियू शहीद भगत सिंह पदा​धिकारियों ने श्रद्धाजं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के पदाधिकारियों ने पॉलिटेक्निक चौक से लेकर जगाधरी गेट पर कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन शहर में बेसहारा गोवंश के प्रबंध न करने पर किया गया। किसानों ने कैंडल मार्च के माध्यम से पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को श्रद्धांजलि दी। कैंडल मार्च यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरजीत सिंह मोहड़ी के नेतृत्व में निकाला गया।
उन्होंने कहा कि पंजाबी गायक राजवीर जवंदा की बेसहारा गोवंश की वजह से जान चली गई। यूनियन के नेतृत्व में किसानों की ओर से अंबाला में कई बार प्रदर्शन कर प्रशासन को बेसहारा गोवंश के समाधान के लिए चेताया गया, लेकिन अभी तक गोवंश सड़कों पर घूम रहे हैं। जिस वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है और लोग चोटिल हो रहे हैं। यह गोवंश रात के अंधेरे में सड़कों पर बैठे रहते हैं, जिससे लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही बेसहारा गोवंश को लेकर कोई समाधान न किया गया तो वह आंदोलन करेंगे। इस दौरान यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी, तेजवीर सिंह, कुलदीप सिंह मोहड़ी, जय सिंह जलबेड़ा, मनजीत सिंह गरनाला, मनजीत सिंह मिर्जापुर, नवदीप जलबेड़ा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को कैंडल मार्च निकालकर भाकियू शहीद भगत सिंह पदाधिकारियों ने श्रद्धाजं

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा को कैंडल मार्च निकालकर भाकियू शहीद भगत सिंह पदाधिकारियों ने श्रद्धाजं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें