फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पेट्रोल व डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय के सामने नारेबाजी करते इनेलो नेता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी,
विज्ञापन

अंबाला सिटी। इंडियन नेशनल लोकदल ने सोमवार को बड़े हुए पेट्रोल डीजल के दामों के विरोध में डीसी कार्यालय में प्रदर्शन किया। काफी मशक्कत के बाद भी जब उनका ज्ञापन लेने कोई नहीं पहुंचा तो उन्होंने उपायुक्त के खिलाफ भी नारेबाजी करनी शुरू कर दी।
इसके बाद सिटीएम अभिषेक उनका ज्ञापन लेने पहुंचे। इनेलो के पदाधिकारी को आश्वासन दिलाते हुए कहा कि उनका ज्ञापन ऊपर पहुंच जाएगा। यह प्रदर्शन इनेलो प्रदेश महासचिव शीशपाल जदेहडी की अगुवाई व जगमाल सिंह रोलों की नेतृत्व में हुआ। डीसी को दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि कमर तोड़ महंगाई कम करने के लिए सरकार द्वारा आवश्यक एवं प्रभावी कदम तत्काल उठाए जाने चाहिए ताकि आम आदमी को कुछ राहत हो सके। डीजल पेट्रोल व सीएनजी एलपीजी तारकोल की कीमतों में तत्काल कमी की जाए। पेट्रोलियम पदार्थों पर लगाए गए करों में राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। पदाधिकारी इनेलो जिला कार्यालय से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए पहुंचे। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लाली भानोखेडी, बलविंदर सिंह, तेजपाल, अमनदीप, चरणजीत मोहडी, शशि केसरी, हनी शर्मा, इकबाल रछेड़ी माैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें