फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: गिरफ्तारी का विरोध, वकीलों का वर्क सस्पेड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। कोर्ट में सोमवार को वकीलों और बलदेव नगर थाना प्रभारी के बीच बहस हुई। मामला इतना बढ़ गया कि वकीलों ने बैठक कर वर्क सस्पेंड कर दिया। पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर देरशाम अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए।
विज्ञापन

अंबाला कोर्ट में विवाद वकील नरेंद्र शर्मा को पकड़ने से शुरू हुआ। बताया जा रहा है कि वकील पर कुछ मामले दर्ज हैं, हाल ही में कनाडा जाने के नाम पर पुलिस सत्यापन में पुराने मुकदमों नहीं दिखाने और एनओसी लेने की शिकायत पर केस दर्ज किया था। सोमवार को बलदेव नगर थाना एसएचओ संदीप कुमार को सूचना मिली कि वकील कोर्ट में हैं। बलदेव नगर एसएचओ पुलिस मुलाजिमों के साथ कोर्ट में आए।
वकीलों का आरोप है कि उन्होंने नरेंद्र शर्मा को पहले तो मुलाजिमों से बात कर कोर्ट रूम से बाहर निकाला। इसके बाद पकड़ ले जा रहे थे। यह सूचना कोर्ट परिसर में फैल गई। अंबाला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित जैन और अन्य वकील एकत्रित हो गए। वे वकील की गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। इस बीच पुलिस और वकीलों में बहस हुई और मामला बढ़ गया। इस दौरान एसएचओ कह रहे थे कि वे नरेंद्र शर्मा को गिरफ्तार नहीं कर रहा हैं। पूछताछ के लिए ले जा रहे हैं। मगर वकीलों को इस पर आपत्ति थी कि कोर्ट से गिरफ्तार क्यों किया।
विज्ञापन


वकील बोले- कोर्ट परिसर से नहीं कर सकते गिरफ्तार

वकील विरोध करते रहे, मगर एसएचओ बलदेव नगर और अन्य मुलाजिम वकील नरेंद्र शर्मा को ले जाने पर अड़े रहे। वकीलों ने कहा कि कोर्ट परिसर के बाहर किसी काे गिरफ्तार किया जा सकता है। मगर कोर्ट परिसर से अगर किसी काे गिरफ्तार करना है तो पुलिस को नोटिस देना चाहिए। पुलिस को समझाया, मगर वे नहीं माने। इसके बाद अधिवक्ता, अपने साथ नरेंद्र शर्मा को बार रूम में ले जाने लगे तो एसएचओ ने फिर रोक लिया। इस पर वकीलों ने विरोध शुरू कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाने के लिए डीएसपी मुख्यालय और अन्य डीएसपी को बुलाया था। मगर कोई समाधान नहीं निकला।

सेशन जज तक पहुंचा मामला

मामले ने तूल पकड़ा तो वकील इस मामले की शिकायत लेकर डिस्ट्रिक्ट सेशन जज के पास गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित जैन ने बताया कि सेशन जज ने अधिवक्ताओं की शिकायत पर तत्काल एसपी अंबाला जशनदीप सिंह रंधावा को फोन किया। इसके बाद अधिवक्ता नरेंद्र शर्मा को छोड़ दिया।

शाम को बुलाई बार की बैठक

अधिवक्ताओं ने इस मामले को गंभीरता से ले लिया और आनन-फानन में बार एसोसिएशन ने वकीलों की बैठक बुला ली। इसमें निर्णय लिया कि जब तक संबंधित पुलिस पर कार्रवाई नहीं होती तब तक वकील वर्क सस्पेंड कर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन



वकीलों और एसएचओ में ये थी बहस



रोहित जैन, प्रधान बार एसोसिएशन : आप कोर्ट परिसर से ऐसे किसी को गिरफ्तार नहीं कर सकते।

संदीप कुमार, एसएचओ, बलदेव नगर : मैं गिरफ्तार करने नहीं आया, पूछताछ के लिए लेकर जा रहा हूं।



रोहित जैन : आप एक वकील को गिरफ्तार कर रहे हो ,कोई अनुमति ली आपने, कोई नोटिस दिया।

संदीप कुमार : इन पर 10 केस दर्ज हैं, गिरफ्तार कौन कर रहा है।



रोहित जैन : आप सरेआम कोर्ट परिसर में वकील को गिरफ्तार कर रहे हो।

संदीप कुमार : कौन पकड़ रहा है, इनके खिलाफ कई केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें