फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 24 करोड़ के शॉपिंग कॉम्पलेक्स का प्रस्ताव नामंजूर, 9 लाख से सिर्फ बनेगी दीवार

विज्ञापन
विज्ञापन
- निकाय विभाग ने लागत को बताया अधिक, नगर परिषद ने लगाया चहारदीवारी का टेंडर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी के ग्वालमंडी में बनने वाले शॉपिंग माॅल की योजना पर ग्रहण लग गया है। निकाय विभाग ने प्रस्ताव को अधिक लागत होने के कारण वापस कर दिया है। शॉपिंग माॅल के निर्माण पर नगर परिषद ने 24 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। ऐसे में अब नगर परिषद ने लोगों को गंदगी से निजात दिलाने के लिए गोबर के क्षेत्र में दीवार बनाने का फैसला किया है। इस कार्य की निविदा नगर परिषद ने लगा दी है और जल्द ठेका जारी करके काम शुरू करवा दिया जाएगा।
मौजूदा समय में ग्वालमंडी की सड़कों पर पड़ा गोबर छावनी की स्वच्छता पर दाग लगा रहा है। नगर परिषद की हाउस की बैठक में इस समस्या के समाधान के लिए पार्षद कई बार गुहार लगा चुके हैं, बावजूद इसके समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पाया है, हालांकि नगर परिषद गोबर व गंदगी के निस्तारण का पुरजोर प्रयास भी कर चुकी है, लेकिन यहां की व्यवस्थाएं फिर भी सुधर नहीं पाई हैं।
विज्ञापन

पहले दुकानें, फिर गोबर गैस प्लांट लगाने की थी योजना
नगर परिषद ने गोबर व गंदगी के निस्तारण के लिए पहले यहां दुकानें बनाने की योजना तैयार की थी ताकि सड़क की तरफ दुकानें आ जाएं और गोबर व गंदगी इसके पीछे चली जाए, लेकिन यह योजना कागजों में ही दम तोड़ गई। इसके बाद गोबर के निस्तारण के लिए ग्वालमंडी में गोबर गैस प्लांट लगाने पर मंथन हुआ और यह भी समय के साथ लुप्त हो गया। अब तीसरी बार शॉपिंग माॅल की योजना तैयार की गई थी।
पांच एकड़ में गोबर डालकर किया कब्जा
ग्वालमंडी में करोड़ों की लगभग पांच एकड़ जगह काफी साल से खाली पड़ी है। इस जमीन पर कुछ जगह पर अस्थाई रूप से अतिक्रमण किया गया है तो अधिकांश जगह पर गोबर डालकर कब्जा किया गया है। यह जगह बिल्कुल रामबाग रोड की मुख्य सड़क से जुड़ी है। यहां हमेशा गंदगी का आलम रहता है। बारिश के दिनों में तो सड़क से निकलना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ग्वालमंडी में बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स के लिए निकाय विभाग में मंत्रणा हुई थी। कुछ आपत्ति दर्ज करवाई गई, जिसे दूर किया जा रहा है। इससे पहले यहां दीवार बनाने के लिए निविदा लगाई गई है ताकि लोगों को राहत मिल सके।
- देवेंद्र नरवाल, कार्यकारी अधिकारी, नप सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें