फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: प्रॉपर्टी डीलर चचेरे भाइयों पर तलवार और रॉड से हमला कर नकदी छीनी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। शहर के पटेल नगर स्थित शिवम प्रॉपर्टी डीलर की दुकान में बैठे चचेरे भाइयों पर करीब आधा दर्जन हमलावरों ने तलवार व रॉड से हमला कर दिया। इसके आरोपियों ने दुकान में जमकर तोड़फोड़ की और दाेनों भाइयों से 43 हजार रुपये की नकदी छीन ली। भाइयों ने भाग कर जान बचाई। पुलिस ने रिंकू, हरीश, ख्वाइश व तूफानी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


थाना सेक्टर 9 सिटी पुलिस को दी शिकायत में शहर के सेक्टर 9 निवासी आयुष ग्रोवर ने बताया कि वह बुधवार को अपने चचेरे भाई सन्नी ग्रोवर के साथ उसके सेक्टर 9 स्थित पटेल नगर शिवम प्रॉपर्टी कार्यालय में बैठे हुए थे।

इस दौरान विनायक मोटर का मालिक रिंकू उर्फ खान अपने साथ आधा दर्जन साथियों को लेकर दफ्तर में आए। जिसमें हरीश खवाइश, तूफानी व अन्य थे। उन्हाेंने आते ही कार्यालय में तोड़फोड़ शुरू कर दी और दोनों भाईयों पर जान से मारने की नीयत से तलवार व लाेहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन


हमले में दोनों घायल हो गए, जबकि उसका चचेरा भाई सन्नी ग्रोवर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद हमलावर आरोपियों ने उनके पास से 43 हजार रुपये की नकदी छीन ली। दोनों भाइयों ने बड़ी मुश्किल से भाग कर जान बचाई। दफ्तर के बाहर खडे़ सुखी व संजय लांबा ने दोनों को बचाया और इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। दोनों घायलों की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें चंडीगढ़ के सेक्टर 32 स्थित जीएमसीएच में रेफर कर दिया था। वह घायल सन्नी की हालत को देखते हुए उसे शहर के नारायण अस्पताल में लेकर चले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें