फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन बकायेदारों की संपत्ति सील

Thu, 17 Sep 2026 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के गोबिंद नगर में संप​त्ति पर सील लगाते नगर परिषद के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद ने संपत्ति कर न भरने वाले बकायादारों के खिलाफ सख्त रवैया अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। बार-बार चेतावनी और तीन बार नोटिस जारी करने के बावजूद कर जमा न करवाने वाले तीन बकायेदारों की संपत्तियों को विभाग ने सील कर दिया है। कार्रवाई के दौरान तीनों संपत्तियों के मालिक मौके से नदारद मिले।
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, शशी बाला (जानकी मार्बल) पर 6.16 लाख रुपये, संजीव कुमार गुप्ता (जानकी मार्बल) पर 6 लाख रुपये और अमित कुमार गुप्ता (निकलसन रोड) पर 11.95 लाख रुपये का संपत्ति कर बकाया था। कुल मिलाकर इन तीनों बकायेदारों से नगर परिषद को 24.11 लाख रुपये का कर वसूलना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद के सचिव गुलशन कुमार ने बताया कि बकायेदारों को कर चुकाने के लिए तीन नोटिस भेजे गए थे, लेकिन उन्होंने कर जमा नहीं किया। इसके बाद विभाग ने पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई करते हुए तीनों संपत्तियों को सील कर दिया। सचिव गुलशन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। यदि अन्य बकायेदारों ने जल्द ही अपना संपत्ति कर जमा नहीं कराया, तो उनकी दुकानों व मकानों को भी सील करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें