फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मुस्तैदी आई काम, रस्से की सहायता से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अंबाला। टांगरी बांध के भीतर न्यू प्रीत नगर में आए नदी के पानी में करीब 17 वर्षीय दो किशोर डूबने पर बाल-बाल बचे। बताया जाता है कि जिस सड़क से परिवार एक-दूसरे के हाथ पकड़कर आ रहा था, उस पर पानी कम था। तभी बच्चों का हाथ छूटने के बाद पैर अचानक खाली प्लाॅट के गहरे पानी में चला गया। जबकि पानी का बहाव तेज होने के कारण किशोर बह गए।

गनीमत यह रही कि चारों ओर जलभराव होने के कारण अधिकतर लोग बांध पर और कुछ घरों की छत पर खड़े थे। शोर मचते ही लोग बचाव कार्य में जुट गए। कुछ युवक पानी में घुसे तो कुछ ने छत से ही रस्सा और सीढ़ी फेंककर बचाने की कोशिश की।
विज्ञापन


करीब 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला और लोगों और परिवार ने राहत की सांस ली। पानी में बहने वाले बच्चों की पहचान न्यू प्रीत नगर निवासी करीब 17 वर्षीय माधुरी और संदीप के रूप में हुई। बच्चों के परिवार में शामिल गौतम ने बताया कि उनके घर में करीब 4-4 फीट तक पानी जमा हो गया। ऐसे में वह दोनों बच्चों और बहन गीता और पूजा को लेकर परशुराम मंदिर के पास सुरक्षित स्थान पर जा रहा था। सभी ने एक-दूसरे के हाथ पकड़े थे। इस सड़क पर कम पानी था। जैसे ही परशुराम मंदिर के पास पहुंचे तो माधुरी और संदीप का अचानक हाथ छूट गया।
विज्ञापन


इतने में वह कुछ समझा पाते कि दोनों खाली प्लाॅट में करीब 7-7 फीट जमा पानी में चले गए और देखते ही देखते बहने लगे। उन्हें तैरना नहीं आता था तो वह चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग बचाने के प्रयास में जुट गए। प्लाॅट के साथ लगते परिवार ने अपनी छत पर से ही पहले तो रस्सा फेंका और बच्चों ने उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें