फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीद ने पकड़ी रफ्तार पर धीमा चल रहा उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। धान खरीद के कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। सोमवार को एक दिन में जिलेभर की 14 मंडियों में तीनों एजेंसियों ने कुल 39 हजार 49 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। वहीं अभी कुल 51 हजार 345 मीट्रिक टन धान की खरीद एजेंसियां तीन दिनों में कर चुकी हैं। दूसरी ओर, उठान के मामले एजेंसियां की रफ्तार अभी काफी धीमी चल रही है। अभी खरीदी गई धान में से केवल एक हजार 883 मीट्रिक टन धान का ही उठान हुआ है जो कि कुल खरीद का 3.67 प्रतिशत है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही उठान के कार्य ने रफ्तार नहीं पकड़ी तो मंडी में पैर रखने की जगह नहीं बचेगी।
विज्ञापन

उनका कहना है कि किसानों को अपनी फसल को साफ करने और सुखाने के लिए कहीं ओर जाना पड़ेगा। सोमवार तक सबसे अधिक धान की खरीद हैफेड ने की है। वहीं सबसे अधिक धान की खरीद बराड़ा मंडी से की गई है। हैफेड अभी तक कुल 33 हजार 15 मीट्रिक टन और डीएफएससी ने 18 हजार 67 मीट्रिक टन धान की खरीद की है।
वहीं राइस मिलरों से साथ विभाग के एग्रीमेंट का कार्य अभी जारी है। करीब 70 प्रतिशत तक राइस मिलरों का एग्रीमेंट साइन हो चुका है। इसके बाद उठान के कार्य में रफ्तार आएगी। वहीं जो राइस मिलर रह गए हैं, वह भी जल्द ही एग्रीमेंट साइन करवाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मंडी से इतनी हुई धान खरीद
मंडी धान
छावनी 3600
सिटी 5600
नन्यौला 197
साहा 3547
मुलाना 4184
बराड़ा 10202
तलहेड़ी 1621
केसरी 742
सरदेहड़ी 1004
उगाला 1177
भरेड़ी कलां 495
नारायणगढ़ 3220
शहजादपुर 1810
कड़ासन 1650
(मीट्रिक टन में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें