फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिविर में परिवार पहचान पत्र में जाति सुधार से संबंधित समस्या रखी

Tue, 14 Oct 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम शिवजीत भारती ने समस्याएं सुनी। शिविर में डेरा गांव की समीना ने परिवार पहचान पत्र में जाति सुधार से संबंधित समस्या रखी। पंजलासा गांव के राम सिंह ने दिव्यांग पेंशन लगवाने का अनुरोध किया। लखनौरा के यासिन ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य व्यक्ति की गाड़ी दर्ज है। वहीं, वार्ड-7 नारायणगढ़ की दर्शनी देवी ने गली में बनाए गए रैंप को हटवाने की मांग रखी। छोटी कोहड़ी गांव के आकाश ने शिकायत की कि उनके परिवार पहचान पत्र में किसी अन्य व्यक्ति के बिजली मीटर दर्ज हो गए हैं और वार्ड-13 की कमलेश ने परिवार पहचान पत्र में आय कम करवाने का अनुरोध किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें