संवाद न्यूज एजेंसी
छावनी के वार्ड नंबर 26 में नगर परिषद अंबाला सदर कार्यालय की ओर से विशेष सफाई एवं जन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वार्ड को शून्य अपशिष्ट के रूप में विकसित करना रहा। इसके साथ पॉलीथिन के दो चालान भी काटे गए। सोमवार को यह जन जागरूकता अभियान नगर परिषद अंबाला सदर कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल के निर्देशन में छावनी के लघु सचिवालय, जिला कल्याण कार्यालय, पशुपालन एवं रोजगार कार्यालय में चलाया गया।