फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल आपूर्ति न होने से झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। शहर की वार्ड नंबर 13 की विश्वकर्मा कॉलोनी के लोगों को पेयजल समस्या से परेशानी हो रही है। निवर्तमान पार्षद डॉ. सुरेश धीमान ने बताया कि वार्ड में पानी की किल्लत पुरानी है। इसको लेकर विभाग के कनिष्ठ अभियंता, एसडीओ को अवगत कराया है। वे कर्मियों को भेज देते है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो पा रहा। वार्ड वासी नरेश कुमार, कृष्णा, विमला, उषा रानी, संदीप कौर, लवली, विकास आदि ने कहा कि पेयजल आपूर्ति का कोई समय नहीं है। रात 10 बजे के करीब थोड़ा बहुत पानी आया था। अभी गर्मियां शुरू ही हुई हैं जब शुरुआत में यह दिक्कत है तो प्रचंड गर्मी में क्या हाल होगा। वहीं पार्षद ने यह भी बताया कि नए ट्यूबवेल के लिए विभाग ने एस्टीमेट बनवा कर भेजा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें