फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अहाता शुगन चंद में गंदा पानी और गोबर से बढ़ी परेशानी

विज्ञापन
अहाता शुगन चंद में लीक हो रहा  नाली का पानी मंदिर के बाहर जमा  । संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद की अनदेखी के कारण अहाता शुगन चंद के निवासी पिछले दो महीनों से नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके में जगह-जगह लीक हो रही नालियों का पानी और बेसहारा गोवंश की ओर से फैलाया गया गोबर अब स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं के लिए आफत बन चुका है। मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी गंदगी से होकर गुजरना पड़ रहा है। काॅलोनी के कुछ लोगों ने अपने स्तर पर ही मंदिर के बाहर से सफाई की और पानी, गोबर को हटाया।
-
नालियों का पानी बना जी का जंजाल
अशोक शर्मा ने बताया कि अहाता शुगन चंद परिसर में जीवन शर्मा, जोगिंदर कौर, साधु सिंह, जगमोहन और एक अन्य के घरों के बाहर बनी नालियों का पानी लगातार लीक हो रहा है। लीकेज के कारण यह दूषित पानी बहकर सीधे पास ही स्थित मंदिर परिसर में जमा हो रहा है। बार-बार गुहार लगाने के बावजूद इस लीकेज को ठीक करने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया ।
विज्ञापन

-
बेसहारा गोवंश की भरमार, जगह-जगह गोबर का ढेर
जोगिंद्र कौर ने बताया कि इलाके में सिर्फ जलभराव ही समस्या नहीं है, बल्कि बेसहारा गोवंश की बढ़ती संख्या ने भी राहगीरों का जीना मुहाल कर दिया है। पूरे परिसर में जगह-जगह गोबर के ढेर पड़े रहते हैं। बारिश या जलभराव होने पर यह गोबर पानी में घुलकर पूरे रास्ते को फिसलन भरा और बदबूदार बना देता है, जिससे आए दिन बुजुर्गों और बच्चों के फिसलकर गिरने का खतरा बना रहता है।

खुद ही वाइपर से की सफाई
अशोक राय ने बताया कि मंदिर के बाहर गोबर और पानी होने के कारण यहां हर समय बदबू उठती रहती है। उन्होंने खुद ही सुबह से वाइपर लेकर गोबर और पानी की सफाई की।

बीमारियों का बढ़ा खतरा
अरूण ने बताया कि परिसर में जमा पानी में मच्छर बैठ रहे हैं। इससे बीमारियों के फैलने का डर बना हुआ है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर सफाई व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त नजर आ रही है।
विज्ञापन


अहाता शुगन चंद में जमा पानी और जगह-जगह फैल रहे गोबर की सफाई जल्द करवा दी जाएगी। - सुनील दत्त, मुख्य सफाई निरीक्षक, नगर परिषद अंबाला सदर।

अहाता शुगन चंद में लीक हो रहा  नाली का पानी मंदिर के बाहर जमा  । संवाद

अहाता शुगन चंद में लीक हो रहा  नाली का पानी मंदिर के बाहर जमा  । संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें