फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अग्निशमन भवन में पेंच, सामान के दाम बढ़ने से रुका काम

विज्ञापन
अंबाला-साहा हाइवे पर अधूरी पड़ी अ​ग्निशमन विभाग की नई इमारत। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-साहा नेशनल हाईवे पर अधूरे अग्निशमन भवन इमारत का पेंच फंस गया है। यह पेंच इमारत के अधूरे निर्माण में लगने वाली सामग्री के दोम के लिए हैं, जोकि काफी बढ़ गया है, क्योंकि इमारत का कार्य भी फंड की कमी की वजह से लगभग एक साल से अटका था।
विज्ञापन

इस कारण अब अग्निशमन इमारत के निर्माण को पूरा करने का बजट बढ़ जाएगा। पुराने ठेकेदार ने इस संबंध में नगर परिषद के अधिकारियों को जानकारी दे दी है और नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता ने नए सिरे से अग्निशमन इमारत के अधूरे काम को पूरा कराने के लिए अनुमानित लागत तैयार करने की जिम्मेदारी परिषद इंजीनियर सहित कनिष्ठ इंजीनियर को सौंपी है जोकि मौके पर जाकर अधूरे काम का आंकलन करेंगे और फिर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करके इस पर होने वाले खर्च का लेखा-जोखा तैयार करेंगे।
11.39 करोड़ की परियोजना
लगभग 11.39 करोड़ की इस परियोजना पर जनवरी 2021 में कार्य शुरू किया गया था। इमारत का निर्माण कार्य सितंबर 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। इस दौरान लगभग सात करोड़ से अधिक का कार्य ठेकेदार ने कर भी दिया, लेकिन ठेकेदार को सिर्फ छह करोड़ का भुगतान ही हो पाया। फंड की कमी के कारण ठेकेदार ने काम को बीच में ही रोक दिया। काफी मशक्कत के बाद इमारत के अधूरे निर्माण को पूरा करने के लिए सरकार ने पांच करोड़ 39 लाख 12 हजार रुपये का फंड जारी कर दिया। फंड आते ही ठेकेदार ने भी काम शुरु करवा दिया। लेकिन इस दौरान लोहे, सीमेंट व अन्य सामान के रेट में काफी इजाफा हो गया। जब इसका आंकलन खुद ठेकेदार ने किया तो उसने पहले तो काम को धीमा कर दिया और कुछ दिनों बाद काम को रोक दिया।
विज्ञापन

सुविधाओं से लेस होगा भवन
यहां एक साथ सात अग्निशमन वाहन खड़े हो सकेंगे। सभी वाहनों के लिए अलग-अलग शेड तैयार किए गए हैं जो अपने-अपने निर्धारित दरवाजे से गंतव्य की तरफ रवाना होंगे। मुख्य इमारत में ही एक कार्यालय और रेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा। यहां कर्मचारियों व दूसरे वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी। साथ ही अधिकारी व कर्मचारियों के लिए 10 मंजिला रिहायशी इमारत भी तैयार की जा रही है। तीन बेडरूम वाली इस इमारत को फ्लैट की तर्ज पर तैयार किया जा रहा है।

वर्जन

अग्निशमन इमारत के अधूरे कार्य को पूरा करने के लिए सरकार ने लंबित फंड को जारी किया था और ठेकेदार ने भी काम शुरु कर दिया था। लेकिन सामान के रेट बढ़ने के कारण ठेकेदार ने काम रोक दिया। अब अधूरे काम को दोबारा से आंकलन किया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत तैयार की जाएगी जोकि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


-मंदीप सिंह, एक्सईएन, नगर परिषद सदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें