फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियदर्शनी आवास योजना के लिए किस्तें जारी

Thu, 19 Jun 2014 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को आवास देने के लिए शुरू की गई प्रियदर्शनी आवास योजना के तहत जिले में 6588 परिवारों को 30.73 करोड़ 50 हजार रुपये की राशि आवंटित की जा चुकी है। यह जानकारी एडीसी प्रभजोत सिंह ने दी।
विज्ञापन


 उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत अंबाला प्रथम खंड में 2879, द्वितीय खंड में 586, बराड़ा में 1151, नारायणगढ़ में 551, साहा में 855 तथा शहजादपुर खंड में 566 गरीब परिवारों के आवेदन मंजूर किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की इंदिरा आवास योजना की तरह हरियाणा सरकार की ओर से गरीब परिवारों को पक्की छत मुहैया करवाने के लिए यह योजना शुरू की गई थी। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले परिवारों को 81 हजार रुपये आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


योजना का लाभ उन गरीब परिवारों को दिया जाता है जिनके पास मकान के लिए अपना प्लाट हो अथवा कच्चा मकान हो। उन्हाेंने बताया कि योजना के तहत 25 हजार रुपये की पहली किश्त जारी की जाती है और दीवार खड़ी करने के बाद लेंटर डालने के लिए 35 हजार रुपये की दूसरी किश्त, दरवाजे खिड़कियां बनाने के बाद 21 हजार रुपये की तीसरी किश्त प्रदान की जाती है।

उन्होंने बताया कि सभी 6588 परिवारों को 25-25 हजार रुपये की पहली किश्त जारी की जा चुकी है, जबकि 4012 परिवारों को 35 हजार रुपये की दूसरी और 105 परिवारों को 21 हजार रुपये की तीसरी किश्त जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें