फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: निजी बस के कंडक्टर को कार ने कुचला, गई जान

विज्ञापन
अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में खड़ी बारातियों की निजी बस: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। अंबाला-जगाधरी हाईवे स्थित कालपी-मुलाना के बीच सड़क हादसे में निजी बस के कंडक्टर साहा के कालपी निवासी दीपक (40) की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बरात से भरी बस रास्ता भटक कर गलती से पंचकूला फ्लाईओवर पर चढ़ गई थी।
जैसे ही कंडक्टर नीचे उतरने के बाद बस बैक करवा रहा था कि एक तेजरफ्तार कार ने टक्कर मार दी। मुलाना थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रमोद ने बताया कि पुलिस ने शव को अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

कंडक्टर को लेकर बस पहुंची थी अस्पताल : बस चालक अशोक कुमार ने बताया कि वह निजी बस में सहारनपुर से बरात लेकर लालडू जा रहे थे। कालपी-मुलाना के बीच रास्ता भटकने पर वह गलती से पंचकूला फ्लाईओवर पर चढ़ गए थे। रास्ता भटकने का एहसास हुआ तो बस को वापस नीचे उतारने के लिए पीछे किया जाने लगा। बस का कंडक्टर दीपक नीचे उतरकर बस को बैक करवा रहा था। बस जब बैक हो रही थी तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने दीपक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

घायल अवस्था में बस में दीपक को लेकर अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया था। बाद में बरातियों को तीन ऑटो के जरिये लालडू बरात में भेज दिया था।

अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में खड़ी बारातियों की निजी बस: संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें