फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: एक छत के नीचे होंगे निजी बैंक, जल्द मिलेगी बैंक स्कवेयर की सुविधा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-जगाधरी हाईवे पर कैपिटल चौक के नजदीक बन रहे बैंक स्क्वेयर का कार्य 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। अब अंदरूनी साज-सज्जा का काम चल रहा है। बैंक स्क्वेयर में सरकारी के साथ निजी बैंक एक छत के नीचे होंगे। राष्ट्रीय व निजी बैंकों के लिए बनाए 52 बड़े शोरूम का काम अंतिम चरण में है। यह सभी कार्यालय केंद्रीयकृत वातानुकूलित प्रणाली से लैस होंगे। इनमें अग्निशमन यंत्रों के अलावा इमरजेंसी डोर की भी सुविधा होगी। वहीं आवागमन के लिए लिफ्ट की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य मई 2020 में शुरू हुआ था। इसके निर्माण की जिम्मेदारी हरियाणा पुलिस हाउसिंग कारपोरेशन (एचपीएचसी) को सौंपी गई थी। फंड की कमी के चलते बैंक स्क्वेयर का निर्माण कार्य कई बार अटका। इस दौरान 50 प्रतिशत काम ही पूरा हो पाया और लगभग 60 करोड़ रुपये खर्च हो गए। लगभग डेढ़ साल से तक फंड की बाट जोहते रहे। इस दौरान योजना में कुछ बदलाव किया गया। फिर अधूरे काम को पूरा करने के लिए 38.88 करोड़ निविदा जारी करके 17 नवंबर 2024 को निर्माण कार्य शुरु करवा दिया।
जगाधरी रोड पर बनने वाले बैंक स्क्वेयर में सदर और अन्य क्षेत्रों के 34 बैंक शिफ्ट होंगे। बैंक स्क्वेयर की मुख्य इमारत चार मंजिला होगी। साथ ही नौ मंजिला वाणिज्यिक टावर बनाया जाएगा जोकि कैंट में सबसे ऊंचा होगा। पहले तल पर 21, दूसरे तल पर 18 और तीसरे तल पर 13 शोरूम होंगे। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर पर लगभग 325 गाड़ियों को खड़ा करने की सुविधा होगी। बिल्डिंग में एसटीपी, कॉमन एरिया में एयर कंडीशन, बिल्डिंग के आगे ग्रीनरी, चार लिफ्ट, फायर अलार्म, फायर फाइटिंग सिस्टम, सीसीटीवी कैमरे, दो ट्यूबवेल और अन्य सुविधाएं होंगी। संवाद
विज्ञापन



बैंक स्क्वेयर का 90 प्रतिशत तक काम पूरा हो चुका है। आगामी दो माह में अंदरूनी कार्यालयों को पूरी तरह से तैयार कर लिया जाएगा। इस इमारत को नगर परिषद के सुपुर्द किया जाएगा ताकि वो आगामी कार्यवाही कर सके।
विज्ञापन


कमल किशोर, एसडीई, एचपीएचसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें