फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल से फरार कैदी जीरकपूर से काबू: पॉस्को मामले में था गिरफ्तार, साइबर सैल की मदद से पकड़ा गया आरोपी

Wed, 01 Oct 2025 11:12 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले बंदी अजय को सीआईए-1 की टीम ने जीरकपुर के पास से दबोचा है। रोपी ने मदद के लिए अपने घर पर संपर्क किया था, तभी पुलिस साइबर सैल की मदद से आरोपी तक पहुंची। 
 
विज्ञापन
पकड़ा गया सेंट्रल जेल से फरार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले बंदी अजय को सीआईए-1 की टीम ने चार दिन के बाद काबू कर लिया। टीम ने आरोपी को जीरकपुर के पास से दबोचा। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी के पास रुपये न होने के कारण वह वाहन चालकों से लिफ्ट मांगकर जीरकपुर पहुंचा था। बताया जाता है कि आरोपी ने मदद के लिए अपने घर पर संपर्क किया था, तभी पुलिस साइबर सैल की मदद से आरोपी तक पहुंची। 

विज्ञापन


हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं की गई। सीआईए प्रभारी हरजिंद्र सिंह ने बताया कि बिहार के खजूरी गांव निवासी अजय कुमार को टीम ने बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उधर, आरोपी से जेल प्रशासन अपने स्तर पर भी पूछताछ करेगा, साथ ही पता लगाएगा कि आखिर किसी ने आरोपी के भागने में मदद की है या नहीं।

सेंट्रल जेल की सुरक्षा में सेंध लगाकर फरार हुए कैदी अजय के मामले में जेल प्रशासन ने एक डीएसपी सहित चार पर कार्रवाई की थी। प्राथमिक दृष्टि में लापरवाही उजागर होने पर हेड वार्डन दिलीप व वार्डन गौरव को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था। जबकि जेल सिक्योरिटी व कारखाना का जिम्मा संभालने वाले डीएसपी गीता व एक अन्य को चार्जशीट किया था।
विज्ञापन


यह था पूरा मामला

बलदेव नगर थाना पुलिस को दी तहरीर में केंद्रीय कारागार के उप अधीक्षक डॉ. राजीव ने बताया था कि सेंट्रल जेल में 27 सितंबर को रोजाना की तरह दोपहर 3 बजे जेल के कारखाना को बंद करते समय हवालातियों की गिनती हो रही थी। इस दौरान अजय गायब मिला। काफी तलाश करने के बाद जेल के सीसीटीवी खंगाले तो जेल प्रशासन भी दंग रह गया। शातिर चोर चंद मिनटों में ही गुल हुई बिजली का फायदा उठाकर 18 फीट के बिजली के खंभे के जरिये तार पकड़कर दीवार फांदकर फरार हो गया। आरोपी अजय कुमार शर्मा पर 17 मार्च 2024 को पंचकूला के थाना मनसा देवी कॉम्पलेक्स में पॉस्को एक्ट का मामला दर्ज था।

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें