फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में बंदी ने लगाया आधी रात को फंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल में बंदी ने लगाया आधी रात को फंदा, मौत
विज्ञापन

फोटो: 47
एक साल के भीतर करीब 4 बंदी लगा चुके हैं फंदा, तीन की हो चुकी मौत
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला सिटी। सेंट्रल जेल में बंदी ने शुक्रवार-शनिवार की आधी रात को फंदा लगाकर आत्महत्या ली। मृतक की पहचान डीडब्ल्यूएस कालोनी निवासी राजकुमार के रूप में हुई। राजकुमार को नशीले इंजेक्शनों के साथ पुलिस ने 15 सितंबर को पकड़ा था। 17 को उसे न्यायिक हिरासत में जेल में भेज दिया गया था। इसके बाद से वह यहीं पर था। बताया जा रहा है कि रात करीब सवा 12 बजे वह अपनी बैरक में फंदे पर लटक गया। जब अधिकारियों को इस बारे में जानकारी मिली तो आनन-फानन उसे फंदे से उतारकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
ढाई साल पहले हो चुकी भाई की मौत
बताया जाता है कि मृतक राजकुमार के भाई की ढाई साल पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। पिता जोगिंद्र और मां सोमा ने मोर्चरी में विलाप करते हुए कहा कि उनके बुढ़ापे का एकमात्र सहारा भी अब भगवान ने उनसे छीन लिया। राजकुमार की अब दो बहनें और माता-पिता के अलावा उसकी भाभी और भतीजे परिवार में रह गए हैं।
विज्ञापन

आज मिलने जाना था बेटे से
पिता ने बताया कि उन्होंने उसके मामा के साथ आज सेंट्रल जेल में अपने बेटे राजकुमार से मिलने जाना था। लेकिन सुबह साढ़े 5 बजे सेंट्रल जेल से फोन आया कि उनके बेटे ने आत्महत्या कर ली है।
सेंट्रल जेल में नहीं थम रहा आत्महत्या का सिलसिला
सेंट्रल जेल में पिछले एक साल के भीतर चार बंदी आत्महत्या का प्रयास कर चुके हैं। इनमें से तीन की मौत भी हो गई है जबकि एक को बचा लिया गया था।
3 मई को लगाया था फंदा
3 मई को सेंट्रल जेल में बंदी धर्मबीर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मरने वाला कैदी धर्मवीर वीरवार की रात अपने कई बंदी साथियों के साथ बातचीत कर रहा था। इस बीच उसने अचानक कहा कि वह लघुशंका के लिए शौचालय जा रहा है। वह कुछ देर तक बाहर नहीं आया तब उसके संग लूडो खेलने वाले एक बंदी ने शौचालय के बाहर से आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजे के झरोखे से झांक कर देखा तो वह फंदे पर तड़पता नजर आया। उसे जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

------------
10 अगस्त 2018 को लगाया था फंदा
पत्नी पर जानलेवा हमला करने के आरोप में अंबाला सेंट्रल जेल में बंद प्रवीण कुमार ने 10 अगस्त 2018 को सेंट्रल जेल में बाथरूम में परने से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। जून माह में उसे सेंट्रल जेल भेजा गया था। सेंट्रल जेल के बैरक नंबर सात के कमरा नंबर छह में बंद प्रवीण ने सुबह करीब पौने सात बजे फंदा लगाकर आत्महत्या की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें