फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: धान खरीद और भुगतान व्यवस्था का प्रधान सचिव ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
अंबाला सिटी की अनाजमंडी में निरीक्षण के दौरान संबं​धित अ​धिकारियों से पूछताछ करते प्रधान सचिव। 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव (पशुपालन, शिक्षा एवं उड्डयन विभाग) विजय दहिया ने वीरवार को अनाज मंडी का औचक दौरा किया। उन्होंने धान खरीद, उठान और किसानों को भुगतान की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। मंडी पहुंचने पर एसडीएम दर्शन कुमार और मार्किट कमेटी अध्यक्ष जसविंद्र सिंह उगाड़ा ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

प्रधान सचिव ने मार्केट कमेटी कार्यालय में एक उच्चस्तरीय बैठक की। इसमें खरीद एजेंसियों और किसान प्रतिनिधियों से प्रतिक्रिया ली गई। मार्केट कमेटी के सचिव दलेल सिंह ने आंकड़े साझा किए। उन्होंने बताया कि मंडी में 4 लाख 87 हजार 131 क्विंटल धान की आवक हुई है। इसमें से 4 लाख 50 हजार 464 क्विंटल धान खरीदा जा चुका है। करीब 77.70 फीसदी धान की लिफ्टिंग सफलतापूर्वक हो चुकी है। किसानों को फसल का भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया जा रहा है। मंडी दौरे के बाद वे उपायुक्त सचिन गुप्ता से मिले और जिले की व्यवस्थाओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें