फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नया भवन मंजूर होने पर प्राचार्य डॉ. बाजवा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय का नया भवन मंजूर होने पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. देशराज बाजवा ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से शिष्टाचार भेंट की। उन्होंने सरकार की ओर से महाविद्यालय के एक नए भवन को मंजूर होने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। मुख्यमंत्री ने प्राचार्य डॉ. बाजवा को आश्वस्त करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा और छात्रों के विकास के लिए तत्पर है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अंबाला उनका गृह जिला है। ऐसे में जिले के सबसे बड़े राजकीय महाविद्यालय में सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। कॉलेज के आधारभूत ढांचे और डिजिटिलाइजेशन का सुधारने के लिए फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी।
इस मौके पर डॉ. बाजवा ने महाविद्यालय की एकेडमिक व अन्य गतिविधियों की विस्तृत रिपोर्ट भी पेश की। डॉ. बाजवा ने बताया कि अंबाला छावनी के राजकीय पीजी महाविद्यालय को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का दर्जा हासिल है। डॉ. बाजवा ने बताया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में कॉलेज का वार्षिक समारोह व पूर्व छात्र मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि डॉ. बाजवा ने 31 मार्च को ही महाविद्यालय के नए प्रिंसिपल का कार्यभार संभाला है। उन्होंने कार्यभार संभालते ही महाविद्यालय का नया भवन मंजूर करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें