फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया : मेयर

Fri, 14 Nov 2025 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शहर के पंचायत भवन में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन करवाया गया। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला सिटी। पंचायत भवन में आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत भाजपा की ओर से जिला स्तरीय महिला सम्मेलन कराया गया, जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर मेयर शैलजा संदीप सचदेवा और अभियान की प्रांत संयोजिका प्रीति जौहर मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम में मुलाना से पूर्व मंत्री संतोष सारवान भी पहुंची। मेयर शैलजा संदीप सचदेवा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदैव महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है, चाहे वह भारत की महिलाओं की अस्मिता के लिए लाल किले की प्राचीर से शौचालयों की बात करना हो या फिर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देना हो, भारत की महिला शक्ति मजबूत हो इसके लिए वह लगातार योजनाएं ला रहे हैं। आत्मनिर्भर भारत की प्रदेश संयोजिका प्रीति जौहर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 में भारत को विकसित राष्ट्र बनाया जाए, जोकि महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है। कार्यक्रम में भाजपा उपाध्यक्ष बीनू गर्ग एवं गुरप्रीत कौर, रिचा पाहवा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा, मोनिका कालड़ा आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

शहर के पंचायत भवन में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन करवाया गया। प्रवक्ता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें