फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: शिक्षा मंत्री से मिला प्राथमिक शिक्षक संघ

विज्ञापन
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदा​धिकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिलते हुए। संघ
विज्ञापन
अंबाला सिटी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हरियाणा के पदाधिकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा से मिले। इसका नेतृत्व अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ दिल्ली के कार्यकारी राष्ट्रीय महासचिव विनोद ठाकरान ने किया।
विज्ञापन

अध्यापकों की मुख्य मांगों पर चर्चा हुई। इसमें 31 जुलाई तक हर हाल में सामान्य एवं अंतर जिला और सामान्य स्थानांतरण ड्राइव चलाने और स्थानांतरण से पूर्व सभी प्रकार की पदोन्नति मेवात कैडर और रेस्ट आॅफ हरियाणा की करना, वित्त विभाग की ओर से जिन कर्मचारियों के आश्रित और माता-पिता की वार्षिक आय 42 हजार रुपये से अधिक है, उनके चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल पास नहीं हो रहे, सरकार की ओर से आय की शर्त हटाने बारे चर्चा की।
इसी तरह अध्यापकों को 1986 से पहले के नियम अनुसार 10 मेडिकल लीव प्रतिवर्ष देने बारे, जिला यमुनानगर व अंबाला में छात्र शिक्षक अनुपात के अनुसार शिक्षकों की कमी है, सरकार शीघ्र नियमित भर्ती कर अध्यापकों की कमी को पूरा करें, वर्ष 2012 में नए सर्विस रूल आ गए थे। इसलिए वर्ष 2012 से पहले नियुक्त कर्मचारियों को 1998 के सर्विस रूल अनुसार एसीपी देने अध्यापकों की ड्यूटी गैर शैक्षणिक कार्यों में न लगाने, कैशलेस चिकित्सा सुविधा को पूर्ण रूप से लागू करने बारे, खेलों को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर पांच लाख और जिला स्तर पर 10 लाख रुपये का बजट जारी किया जाए ताकि बच्चों को उचित सुविधा और प्रोत्साहन मिल सके। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों को मिलने वाली सभी ग्रांट जैसे कंटीजेंसी व स्वच्छता के लिए दी जाने राशि आदि को आहरण एवं वितरण अधिकारी के स्थान पर प्राथमिक विद्यालयों के खातों में हस्तांतरित किया जाए। वहीं, शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्थानांतरण प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी की जाएगी। अध्यापकों की ओर से उत्तम रिजल्ट लाने पर उन्होंने अध्यापकों के कार्यों की सराहना की। शीघ्र ही सभी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राज्य प्रधान तरुण सुहाग, राज्य महासचिव राजेश शर्मा, राज्य वाइस चेयरमैन राजेश पुनिया, राज्य प्रवक्ता अमित छाबड़ा व जिला अंबाला से भगवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें