फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति का हरियाणा दौरा: अब इस दिन अंबाला आएंगी द्रौपदी मुर्मू, जारी हुई नई तारीख

Wed, 15 Oct 2025 09:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला

सार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला दौरे को लेकर अब अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर नई तारीख का एलान हो गया है। 
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अंबाला दौरे को लेकर अब अधिक समय का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राष्ट्रपति कार्यालय से एक बार फिर से राष्ट्रपति के अंबाला दौरे को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो अंबाला छावनी के वायुसेना स्थित स्टेशन पर राष्ट्रपति मुर्मू 29 अक्तूबर को कार्यक्रम में शामिल होंगी।

विज्ञापन


राष्ट्रपति अंबाला में पहली बार वायु सेना के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंच रही हैं। इस दौरान वायु सेना  और जिला प्रशासन ने कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी हैं। इससे पहले 18 अक्तूबर को राष्ट्रपति का दौरा पहले निश्चित किया गया था लेकिन मंगलवार को यह दौरा स्थगित कर दिया गया था। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अधिकारियों की जिम्मेदारी लगा दी गई है। वहीं, सोनीपत में पीएम मोदी का 17 अक्तूबर को प्रस्तावित दौरा था। जो भी फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है।  

विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें