फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मिशन बुनियाद और सुपर-100 के लिए दाखिला बढ़ाने की तैयारी, पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। आईआईटी और मेडिकल में अगले सत्र में प्रवेश परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए राजकीय स्कूलों में मिशन बुनियाद और सुपर-100 के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। विभाग की ओर से दाखिला बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक भी किया जा रहा है। यह कार्यक्रम खंड स्तर पर दिसंबर तक चलेंगे। मिशन बुनियाद और सुपर-100 में चयनित विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन


मिशन बुनियाद में ऐसे चलेगी पंजीकरण प्रक्रिया
कार्यक्रम तारीख
पंजीकरण किए जाएंगे 16 दिसंबर
लेवल वन के एडमिट कार्ड डाउनलोड होंगे 17 दिसंबर
लेवल वन परीक्षा होगी 24 दिसंबर
लेवल टू परीक्षा
लेवल टू के एडमिट कार्ड डाउनलोड 20 जनवरी
लेवल टू परीक्षा 30 जनवरी
लेवल टू का परिणाम 25 फरवरी
लेवल तीन परीक्षा व ओरिएंटेशन कार्यक्रम 3 अप्रैल
लेवल तीन परिणाम 5 मई
काउंसलिंग और दाखिला शुरू 7 मई

सुपर-100 के लिए ऐसे होगी प्रक्रिया
प्रक्रिया तारीख
पंजीकरण 9 फरवरी
प्रवेश परीक्षा लेवल वन 11 फरवरी
प्रवेश परीक्षा लेवल वन का परिणाम 15 मार्च
प्रवेश परीक्षा लेवल टू परीक्षा 2 अप्रैल
प्रवेश परीक्षा लेवल टू परिणाम 30 अप्रैल

जिले में ऐसे चलेंगे जागरूकता कार्यक्रम
खंड तारीख
नारायणगढ़ 28 नवंबर
शहजादपुर 3 दिसंबर
अंबाला खंड वन 5 दिसंबर
अंबाला खंड टू 11 दिसंबर
बराड़ा 16 दिसंबर

यह है सुपर-100 कार्यक्रम

सुपर-100 योजना का उद्देश्य 11वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों को आईआईटी और मेडिकल की नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पिछले चार वर्षों में 200 से अधिक छात्रों को आईआईटी, एनआईटी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश मिला है।



मिशन बुनियाद में चल रहे पांच केंद्र

मिशन बुनियाद के अंतर्गत, नौंवी और दसवीं कक्षा के छात्रों के लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म की शुरुआत की गई है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के बीच में एक स्वतंत्र, सकारात्मक और प्रतिस्पर्धी भावना बढ़ाना, ताकि वह अपने आगामी जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। जिले में पांच बुनियाद सेंटर राजकीय स्कूलों में चल रहे हैं।
विज्ञापन


- मिशन बुनियाद व सुपर-100 कार्यक्रम के लिए जागरूकता कार्यक्रम खंड स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को ज्यादा पंजीकरण करवाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन

- विवेक मिश्रा, कार्यकारी जिला विज्ञान विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें