फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार और मध्यप्रदेश के लिए रवाना हुई अस्थि कलश यात्रा

विज्ञापन
शंभू बॉर्डर से अ​स्थि कलश बिहार व मध्यप्रदेश ले जाने को रवाना होते किसान।
विज्ञापन
अंबाला सिटी। हरियाणा पंजाब को जोड़ने वाले शंभू बॉर्डर पर दोपहर एक बजे एक प्रतिनिधिमंडल अस्थि कलश यात्रा लेकर बिहार और मध्य प्रदेश के लिए रवाना हुआ। इस दौरान इन दोनों राज्यों में लोगों को जागरूक किया जाएगा और सरकार की ओर से किसानों के साथ की गई ज्यादतियों को साझा किया जाएगा।
विज्ञापन

किसान आंदोलन कर रहे नेताओं की अगुआई में अब अस्थि कलश यात्रा को देशव्यापी बना दिया गया है। जिसमें विभिन्न राज्यों में जाकर किसान नेता ग्रामीण भारत को जागरूक करेंगे। वहीं, अभी तक किसान आंदोलन को करीब 55 दिन हो चुके हैं और अभी तक किसानों और सरकार के बीच रजामंदी नहीं बनी है।
किसान मजदूर मोर्चा और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनैतिक) की ओर से शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर किसान आंदोलन जारी है। तब से अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर बेरिकेडिंग लगाकर रास्ते को पुलिस प्रशासन ने रोक दिया है। वहीं, किसान पंजाब की तरफ बैठकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर आंदोलन तेज करने की रणनीति पर किसान नेता काम कर रहे हैं। रविवार को सभी जिलों में बड़े जुलूस मार्च निकालकर किसान सरकार का पुतला दहन करेंगे। किसान नेताओं का कहना है कि इसके बाद भी सरकार ने गिरफ्तार किए किसानों की रिहाई नहीं की तो 9 अप्रैल को शंभू बॉर्डर पर रेलवे ट्रैक जाम किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें