फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की तैयारी तेज, मिट्टी जांच का काम पूरा

Mon, 13 Jul 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। करीब 100 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित स्टेशन पुनर्विकास परियोजना के तहत स्टेशन परिसर में मिट्टी की जांच का कार्य पूरा कर लिया गया है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) और रेलवे की तकनीकी टीम ने तीन स्थानों से मिट्टी के नमूने एकत्र किए हैं। जांच रिपोर्ट रेलवे मंत्रालय को भेजी जाएगी और मंजूरी मिलते ही परियोजना पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

तीन स्थानों पर 20 मीटर तक हुई ड्रिलिंग

रेलवे और आरएलडीए की तकनीकी टीम की मौजूदगी में स्टेशन परिसर के तीन अलग-अलग स्थानों पर करीब 20 मीटर गहराई तक ड्रिलिंग कर मिट्टी के नमूने लिए गए। प्रारंभिक जांच में सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि प्रस्तावित आधुनिक भवन के निर्माण के लिए मिट्टी उपयुक्त पाई गई है।
विज्ञापन


मंत्रालय की मंजूरी के बाद शुरू होगा काम

अब मिट्टी जांच की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे जल्द ही रेलवे मंत्रालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। तकनीकी स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य को गति मिलेगी। परियोजना को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) स्तर पर भी लगातार निगरानी रखी जा रही है।

चंडीगढ़ के बाद अंबाला पर होगा फोकस

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आरएलडीए फिलहाल चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य में जुटा है। वहां का प्रमुख निर्माण चरण पूरा होने के बाद एजेंसी अपनी टीम और संसाधनों के साथ अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की जिम्मेदारी संभालेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

करीब 100 करोड़ रुपये की इस परियोजना के तहत अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। स्टेशन पर विशाल प्रतीक्षालय, आधुनिक लिफ्ट और एस्केलेटर, बेहतर पार्किंग व्यवस्था, दिव्यांगजन अनुकूल सुविधाएं तथा अन्य अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना पूरी होने के बाद अंबाला कैंट स्टेशन उत्तर भारत के प्रमुख आधुनिक रेलवे स्टेशनों में शामिल होने की उम्मीद है।

कोट

चंडीगढ़ के बाद अंबाला कैंट स्टेशन का नवनिर्माण किया जाएगा। स्टेशन से मिट्टी के सैंपल लिए गए हैं ताकि इमारत की मजबूती का खाका तैयार हो सके।

यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक, अंबाला मंडल।

उत्तर रेलवे अंबाला मंडल का कैंट रेलवे स्टेशन। रेलवे

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें