अंबाला। जीआरपी टीम की ओर से पकड़े सभी आरोपियों को जांच में शामिल कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ भी तेज कर दी है। इस मामले में कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी सामने आए हैं। अब जीआरपी जल्द ही सांसी गिरोह के ठिकानों पर दबिश देगी।
अंबाला जीआरपी टीम ने आठ माह पहले गुरुग्राम के जीआरपी थाने में दर्ज हुए मामले को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई है। टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए सांसी गिरोह के सदस्यों को काबू किया था। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने ट्रेन में चोरी की वारदात को कबूल लिया था।
यह था मामला
गुरुग्राम निवासी आंचल शेखावत की तरफ से शिकायत दी गई थी। शिकायत में उन्होंने बताया था कि 16 नवंबर 2024 को वो ट्रेन नंबर 14088 रुणिचा एक्सप्रेस में सफर अकेली सफर कर रही थी। ट्रेन सुबह 9.45 बजे गुरुग्राम पहुंची थी। वो अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागौर राजस्थान गए थे। इस दौरान सामान में उनका अपना सोना और सास और मां के आभूषण थे।
ट्रेन के स्टेशन पर पहुंचने से पहले लगभग 10 मिनट पहले वो कोच से बाहर गेट की तरफ आई। तभी गेट पर पहले ही खड़े तीन लड़कों में से एक ने मदद करने को कहा और मदद के बहाने उन्होंने सूटकेस से स्टील का एक डिब्बा चोरी कर लिया। इस डिब्बे में सोने व हीरे के आभूषण थे जोकि 35 तोले के करीब थे।