फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दीपावली के बाद छठ की तैयारी, व्यवस्थाएं बना रहे अधिकारी

विज्ञापन
अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 2 पर आई विशेष ट्रेन की व्यवस्थाओं को देखते मंडल अ​धिकार
विज्ञापन
अंबाला। दीपावली के बाद अब छठ पर्व के लिए रेलवे स्टेशन पर और ट्रेनों में भीड़ नजर आने लगी है। इसलिए मंडल के अधिकारी और आरपीएफ व्यवस्थाएं बनाने में जुट गए हैं, जिससे कि यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह अंबाला रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक और वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर दो पर आने वाली विशेष ट्रेन की व्यवस्थाओं का आंकलन अधिकारियों ने किया।
ट्रेन के प्लेटफार्म पर आने से पहले ही आरपीएफ ने व्यवस्थाएं संभाल ली थी, वहीं प्लेटफार्म एक और दो पर आरपीएफ कर्मचारी तैनात कर दिए गए ताकि कोई भी रेल पटरी पर आकर ट्रेन में सवार न हो सके। ट्रेन नंबर 04526 सरहिंद-सहरसा स्पेशल दोपहर लगभग 12.30 बजे जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची तो यात्रियों की भीड़ कोच में चढ़ने के लिए आतुर हो गई और सभी कोच के अंदर घुसने के लिए धक्का-मुक्की पर उतारू हो गए, हालांकि सरहिंद से ट्रेन लगभग खाली ही अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। इसलिए सभी यात्री ट्रेन में सवार हो गए। कुछ यात्रियों को आरपीएफ ने पीछे की तरफ खाली कोच में भी बैठाया।
विज्ञापन

लगातार की गई उद्घाेषणा
स्पेशल ट्रेन के संचालन को लेकर विभागीय अधिकारियों ने लगातार उद्घाेषणा करने के निर्देश दिए थे ताकि यात्रियों में किसी प्रकार बौखलाहट न हो। लगातार हो रही उद्घाेषणा से यात्रियों को काफी राहत मिली और वो सहरसा की तरफ जाने वाली ट्रेन में बिन किसी परेशानी के सवार हो पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें