फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में तैयारियां अधूरी, न बारदाना, न पोर्टल पर सत्यापन : वरुण

Sat, 19 Sep 2026 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मंडी में आढ़तियों से संवाद करते अंबाला सांसद वरुण।  प्रवक्ता - फोटो : Samvad
विज्ञापन
मुलाना। अनाज मंडी में धान की सरकारी खरीद शुरू न होने और व्यवस्था में आ रही कमियों को लेकर किसानों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। समस्या का संज्ञान लेते हुए अंबाला के सांसद वरुण चौधरी ने शुक्रवार को मंडी का दौरा किया। उन्होंने किसानों और आढ़तियों से बातचीत कर जमीनी हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को जल्द व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस मौके पर मौजूद आढ़तियों ने सांसद के समक्ष सीवरेज व्यवस्था और मंडी की चारदीवारी की मांग उठाई।
विज्ञापन

सांसद वरुण चौधरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हर सीजन की तरह इस बार भी मंडी में तैयारियां अधूरी हैं। न पर्याप्त बारदाना उपलब्ध है, न समय पर पोर्टल सत्यापन हो रहा है और न ही सरकारी खरीद शुरू की गई है। इसके चलते मंडी में अपनी फसल सुखाकर वापस ले जाने को मजबूर किसान आर्थिक नुकसान झेल रहे हैं।
इस दौरान मंडी एसोसिएशन के प्रधान रणजीत सिंह, दिनेश गोयल, अंशुल गोयल, हरदीप राणा और दयाल चंद सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सांसद ने आश्वासन दिया कि वे किसानों व व्यापारियों की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान कराएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें