फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: 70 सीटर प्लेन की तैयारी, श्रीनगर की पहली उड़ान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। 70 सीटर प्लेन अंबाला के डोमेस्टिक एयरपोर्ट से उड़ेगा। यह पहली उड़ान कश्मीर की हसीन वादियों यानी श्रीनगर के लिए होगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस सुविधा के लिए बीआई नामक कंपनी से अनुबंध किया है।
विज्ञापन

इसके अलावा अयोध्या, वाराणसी और लखनऊ सहित देश के अन्य प्रमुख शहरों की उड़ानों के लिए भी लगभग आधा दर्जन एयरलाइंस से बात चल रही है।दिल्ली से आए एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने शुक्रवार को डोमेस्टिक एयरपोर्ट का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं लोक निर्माण विभाग से पूरी इमारत को अपने सुपुर्द करने का कार्य भी एयरपोर्ट अथॉरिटी ने शुरु कर दिया है।
बाकायदा इसकी कागजी प्रक्रिया भी शुरू हो गई। आगामी आठ से दस दिन में यह एयरपोर्ट अथॉरिटी के कब्जे में आ जाएगा और फिर यात्रियों को छोड़कर कोई भी बाहरी व्यक्ति डोमेस्टिक एयरपोर्ट में नहीं घुस पाएगा।
विज्ञापन

एक सप्ताह में आएंगी मशीनें
डोमेस्टिक एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर लगेज स्कैनर सहित अन्य सुरक्षा मशीनें एक सप्ताह के भीतर पहुंच जाएंगी। इन्हें लगाने का कार्य और जगह का निर्धारण एयरपोर्ट अधिकारियों की निगरानी में किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के लिए हरियाणा पुलिस की एक बटालियन तैनात की जाएगी। इसके अलावा केंद्रीय सुरक्षा एजेंसी के जवान भी अंदरूनी हिस्से में तैनात किए जा सकते हैं।
एक वर्ष में तैयार हुआ एयरपोर्ट
डोमेस्टिक एयरपोर्ट का कार्य चार नवंबर 2023 को शुरु हुआ था जोकि नवंबर 2024 के पहले सप्ताह यानी की तय समय से पहले ही पूरा कर लिया गया था। एयरपोर्ट में साज-सज्जा व यात्री सुविधाओं से जुड़ा सामान स्थापित कर दिया गया है। एयरपोर्ट का निर्माण तीन करोड़ 76 लाख 95 हजार 945 रुपये की लागत से किया गया है। इस सुविधा के लिए एयरफोर्स स्टेशन के ठीक साथ 20 एकड़ भूमि हरियाणा सरकार ने रक्षा मंत्रालय को 133 करोड़ रुपये देकर ट्रांसफर कराई थी।
वर्जन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी डोमेस्टिक एयरपोर्ट को देखने आए थे। उन्होंने बड़ी बारीकी से पूरे क्षेत्र का निरीक्षण किया है। अब एयरपोर्ट को उन्हें सौंपने के लिए कागजी प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है जोकि आगामी कुछ दिनों के अंदर पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

रितेश अग्रवाल, कार्यकारी अभियंता, लोकनिर्माण विभाग, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें